28 फरवरी को साढ़े 9 घंटे शहर में रहेंगे सीएम, उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे

इंदौर. मुख्यमंत्री कमलनाथ का 28 फरवरी को शहर में आने का कार्यक्रम तय हो गया है। वे 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे और रात 9.30 बजे वापस जाएंगे। दोपहर में आने के बाद वे सीधे आशा दरियानी की फैक्ट्री आशा कन्फेक्शनरी में जाएंगे। वहां पर वे फैक्ट्री का विजिट कर उद्योग पर चर्चा करेंगे। वे 45 मिनट यहां रहने के बाद दोपहर डेढ़ बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और वहां सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहीं पर पीथमपुर औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।



शाम 4 बजे वे राऊ विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे और 2 घंटे कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद शाम 6 बजे होटल रेडिसन पहुंचेंगे। यहां पर देवी अवॉर्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात साढ़े 9 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी तैयारियां कर रही है।